Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
यूरोपीय कंपनियों का आगमन
Arrival of European Companies
Question 3 of 55
Language:
Question 3
निम्न में से कौन 'नीला जल योजना' (ब्लू वाटर नीति) से संबंधित है ? [Uttarakhand P.C.S. (Pre.) 2016]
A. (a) द अल्मीडा
B. (b) अल्बुकर्क
C. (c) डुप्ले
D. (d) रॉबर्ट क्लाइव
Explanation मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव एवं हुगली के बंदरगाहों में अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित की। 1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी' (Blue water Policy) अर्थात 'शांत जल की नीति' का प्रतिपादन किया था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)