कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संस्थाएं
Political Institutions Established before the Congress
Political Institutions Established before the Congress
Question 19 of 26
Language:
Question 19
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
A. इंडिया लीग - 1. शिशिर कुमार घोष
B. इंडियन एसोसिएशन - 2. आनंद मोहन बोस
C. भारतीय राष्ट्रीय उदार - 3. सैयद अहमद खान
D. यूनाइटेड इंडिया पैट्रियाटिक एसोसिएशन - 4. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
[U.P. Lower sub. (Spl.) (Pre) 2008]
Explanation
1875 ई. में बंगाल में शिशिर कुमार घोष ने इंडिया लीग की स्थापना की जिसका उद्देश्य था भारतीयों में राष्ट्रवाद की भावना को जगाना तथा राजनीतिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना। 26 जुलाई, 1876 को इंडिया लीग का स्थान इंडियन एसोसिएशन ने ले लिया। इसे आनंद मोहन बोस और सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने स्थापित किया था। इस संस्था का उद्देश्य मध्यम वर्ग को ही नहीं अपितु सर्वसाधारण को इसमें लाना था और इसीलिए इसका चंदा पांच रुपये वार्षिक रखा गया, जबकि ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन का चंदा 50 रुपये वार्षिक था। शीघ्र ही इंडियन एसोसिएशन शिक्षित वर्ग के प्रतिनिधियों की मुख्य संस्था बन गई। भारतीय राष्ट्रीय उदारवादी संघ (इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन) को सुरेंद्रनाथ बनर्जी और यूनाइटेड इंडिया पैट्रियाटिक एसोसिएशन को सैयद अहमद खां ने स्थापित किया था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)