Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
छठीं शती ई. पू. राजनीतिक दशा
Political situation in the sixth century BC
Question 44 of 55
Language:
Question 44
नंद वंश के पश्चात मगध पर किस राजवंश ने शासन किया ? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]
A. (a) मौर्य
B. (b) शुंग
C. (c) गुप्त
D. (d) कृषाण
Explanation मगध के नंद वंश की स्थापना शिशुनाग वंश का अंत करके की गई थी। नंद वंश में कुल 9 राजा हुए थे। नंद वंश के अंतिम काल में जनता से बलपूर्वक धन वसूलने तथा छोटी-छोटी वस्तुओं पर भारी कर लगाने के कारण जनता शासकों के विरुद्ध हो गई और चारों ओर घृणा एवं असंतोष का वातावरण व्याप्त हो गया। इसी का लाभ उठाकर चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य के सहयोग से धनानंद की हत्या कर नंद वंश का अंत कर दिया। इस प्रकार नंद वंश के तत्काल पश्चात मगध पर मौर्य वंश का शासन स्थापित हुआ। उसके उपरांत शुंग, कण्व, गुप्त आदि ने शासन किया। प्रश्नानुसार निकटतम सही उत्तर विकल्प (a) है।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)