Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
वैदिक काल
Vedic Period
Question 1 of 98
Language:
Question 1
आर्य' शब्द इंगित करता है- [I.A.S. (Pre) 1999] [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
A. (a) नृजाति समूह को
B. (b) यायावरी जन को
C. (c) भाषा समूह को
D. (d) श्रेष्ठ वंश को
Explanation आर्य प्राचीन भारत-यूरोपीय एवं प्राचीन ईरानी भाषा बोलने वालों के लिए प्रयुक्त शब्द है। वैदिक संस्कृति में आर्य शब्द श्रेष्ठ, शिष्ट अथवा सज्जन तथा नैतिक अर्थ में महाकुल, कुलीन, सभ्य, साधू आदि के लिए प्रयुक्त हुआ है। सायणाचार्य ने अपने ऋग्भाष्य में आर्य का अर्थ विज्ञ, यज्ञ का अनुष्ठाता, विज्ञ स्रोता, आदरणीय अथवा सर्वत्र गंतव्य, उत्तम वर्ष, मनु, कर्मयुक्त और कर्मानुष्ठान से श्रेष्ठ आदि बताया है। अतः आर्य संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'श्रेष्ठ' या 'कुलीन' है।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)