Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास
Development of Education in Modern India
Question 11 of 75
Language:
Question 11
चार्ल्स वुड का आदेश-पत्र निम्नलिखित में से किससे संबंधित था ? [M.P .P.C.S. (Pre) 2015]
A. (a) शिक्षा
B. (b) व्यापार
C. (c) प्रशासनिक सुधार
D. (d) सैन्य सुधार
Explanation वुड घोषणा-पत्र 'बोर्ड ऑफ कंट्रोल' के अध्यक्ष चार्ल्स वुड द्वारा 19 जुलाई, 1854 को जारी किया गया था। इस घोषणा पत्र में भारतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गई थी, जिसे 'वुड का डिस्पैच' कहा गया। 100 अनुच्छेदो वाले इस प्रस्ताव में शिक्षा के उद्देश्य, माध्यम, सुधारों आदि पर विचार किया गया था। इस घोषणा-पत्र को 'भारत में अंग्रेजी शिक्षा का 'मैग्नाकार्टा' भी कहा जाता है। प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया। उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया, परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इसके अनुसार 'लंदन विश्वविद्यालय' के आधार पर कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की गई।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)