Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास
Development of Education in Modern India
Question 21 of 75
Language:
Question 21
भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव किससे पड़ी ? [I.A.S. (Pre) 1993]
A. (a) 1813 का चार्टर अधिनियम
B. (b) 1835 के मैकाले के स्मरण पत्र
C. (c) 1882 का हंटर आयोग
D. (d) 1854 का वुड का डिस्पैच
Explanation भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव 1835 के मैकाले के स्मरण पत्र (Minute) से पड़ी। मैकाले ने भारतीय रीति-रिवाजों के लिए अपना तिरस्कार इन शब्दों में व्यक्त किया "यूरोप के एक अच्छे पुस्तकालय की एक आलमारी का एक कक्ष, भारत और अरब के समस्त साहित्य से अधिक मूल्यवान है।" लॉर्ड विलियम बेंटिक के काल में 7 मार्च, 1835 के प्रस्ताव द्वारा मैकाले का दृष्टिकोण अपना लिया गया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)