Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
मौर्य साम्राज्य
Maurya Empire
Question 36 of 78
Language:
Question 36
रज्जुक थे- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]
A. (a) चोल राज्य में व्यापारी
B. (b) मौर्य शासन में अधिकारी
C. (c) गुप्त साम्राज्य में सामंत वर्ग
D. (d) शक सेना में अधिकारी
Explanation अशोक के अभिलेखों में 'रज्जुक' नामक अधिकारी का उल्लेख मिलता है। अपने चौथे स्तंभ लेख में अशोक रज्जुकों में पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए कहता है-"जिस प्रकार माता-पिता योग्य धात्री के हाथों में बच्चे को सौंप कर आश्वस्त हो जाते हैं, उसी प्रकार मैंने ग्रामीण जनता के सुख के लिए रज्जुकों की नियुक्ति की है।" रज्जुकों की स्थिति आधुनिक जिलाधिकारी जैसी थी, जिसे राजस्व तथा न्याय दोनों क्षेत्रों में अधिकार प्राप्त थे।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)