Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
मौर्य साम्राज्य
Maurya Empire
Question 38 of 78
Language:
Question 38
38. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी मौर्य प्रशासन का भाग नहीं था ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]
A. (a) अग्रहारिक
B. (b) युक्त
C. (c) प्रादेशिक
D. (d) राजुक
Explanation अशोक के लेखों में उसके प्रशासन के कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम मिलते हैं। अशोक के तृतीय शिलालेख में तीन पदाधिकारियों के नाम मिलते हैं। ये तीनों पदाधिकारी हैं- 1. युक्त-ये जिले के अधिकारी होते थे, जो राजस्व वसूल करते थे। 2. राजुक ये पहले केवल राजस्व विभाग का ही कार्य करते थे, किंतु बाद में उन्हें न्यायिक अधिकार भी प्रदान कर दिया गया। 3. प्रादेशिक - यह मंडल का प्रधान अधिकारी था। यह वर्तमान में संभागीय आयुक्त की तरह था, इसे न्याय का भी कार्य करना पड़ता था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)