शैव, भागवत धर्म
Shaiva, Bhagwat Religion
Question 27 of 27
Language:
Question 27
सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : सूची-I सूची-II A. जैन धर्म 1. मदीना B. हिंदू धर्म 2. वेटिकन C. इस्लाम धर्म 3. पावापुरी D. ईसाई धर्म 4. वाराणसी [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]
A. (a) A-3, B-1, C-4, D-2
B. (b) A-1, B-2, C-4, D-3
C. (c) A-3, B-4, C-1, D-2
D. (d) A-2, B-3, C-1, D-4
Explanation सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन है- सूची-I सूची-II A. जैन धर्म 1. पावापुरी B. हिंदू धर्म 2. वाराणसी C. इस्लाम धर्म 3. मदीना D. ईसाई धर्म 4. वेटिकन मदीना (Medina) पश्चिमी सऊदी अरब के हेजाज क्षेत्र (Hejaz Region) में स्थित शहर है। यह मक्का के बाद इस्लाम धर्म का दूसरा पवित्रतम शहर है। वेटिकन इटली में स्थित स्थलरुद्ध संप्रभु देश है। इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर है, जो विश्व का सबसे छोटा (जनसंख्या एवं क्षेत्रफल दोनों में) स्वतंत्र देश है। यह रोम के पादरी (Bishop of Rome), जिन्हें पोप भी कहा जाता है, के द्वारा शासित है। इसे रोमन कैथोलिक चर्च की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। पावापुरी बिहार में राजगिरी से 38 किमी. तथा पटना से 90 किमी. की दूरी पर स्थित जैनियों का पवित्रतम तीर्थ स्थल है। जैन धर्म के संस्थापक महावीर स्वामी की मृत्यु 527 ई.पू. में यहीं पर हुई थी। वाराणसी (जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है) गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित हिंदुओं का पवित्रतम स्थल है। यह प्राचीन काल से ही शिक्षा एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
Progress
27 / 27 completed
0
Correct
0
Wrong
27
Total
0
Left
160x600   Google AdSense Skyscraper Ads