Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
आधुनिक भारत में प्रेस का विकास
Development of the Press in Modern India
Question 8 of 61
Language:
Question 8
पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1997]
A. (a) बाल गंगाधर तिलक
B. (b) दादाभाई नौरोजी
C. (c) मोतीलाल घोष
D. (d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Explanation इतिहासकार धनंजय कीर की पुस्तक 'लोकमान्य तिलक-फादर ऑफ द इंडियन फ्रीडम स्ट्रगल' के अनुसार, बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश आगरकर को मराठा एवं केसरी पत्रों में पत्रकार के रूप में लेखन हेतु 17 जुलाई, 1882 को बंबई (मुंबई) के डोंगटी जेल में 4 माह की सजा काटने हेतु निरुद्ध किया गया था। यह प्रथम अवसर है, जब पत्रकार के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हुए किसी भारतीय को जेल की सजा हुई थी। बिपिन चंद्र एवं अन्य ने अपनी पुस्तक 'इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस' के अंग्रेजी संस्कारण में उद्धृत किया है कि श्री सुरेंद्र नाथ बनर्जी वह प्रथम भारतीय रहे, जिन्हें पत्रकार के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के कारण जेल की सजा हुई थी। लेकिन श्री बनर्जी को यह सजा 2 अप्रैल, 1883 को द बंगाली पत्र में प्रकाशित अपने संपादकीय लेख के लिए हुई थी। इस प्रकार तिथि के आधार प्रथम सजायाफ्ता श्री बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश आगरकर होंगे।