Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
अन्य जन आंदोलन
Other Mass Movements
Question 15 of 75
Language:
Question 15
कूका आंदोलन की नींव पड़ी थी- [R.O./ A.R. O. (Pre) 2017]
A. (a) बंगाल में
B. (b) बिहार में
C. (c) पंजाब में
D. (d) महाराष्ट्र में
Explanation कूका आंदोलन वहाबी आंदोलन से बहुत कुछ मिलता-जुलता था। दोनों धार्मिक आंदोलन के रूप में आरंभ हुए, किंतु बाद में ये राजनीतिक आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गए, जिसका सामान्य उद्देश्य अंग्रेजों को देश से बाहर निकालना था। पश्चिमी पंजाब में कूका आंदोलन की शुरुआत 1840 के दशक में भगत जवाहरमल द्वारा की गई, जिन्हें मुख्यतः सियान साहब के नाम से पुकारा जाता था। इनका उद्देश्य सिख धर्म में प्रचलित बुराइयों और अंधविश्वासों को दूर कर इस धर्म को शुद्ध करना था। किंतु बाद में ये राजनीतिक आंदोलन में परिवर्तित हो गया, जिसका नेतृत्व रामसिंह ने किया। 1872 ई. में इस आंदोलन के नेता राम सिंह को रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां इनकी 1885 ई. में मृत्यु हो गई।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)