Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
अन्य जन आंदोलन
Other Mass Movements
Question 38 of 75
Language:
Question 38
निम्नांकित में से कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]
A. (a) भील विद्रोह
B. (b) कोल विद्रोह
C. (c) रम्पा विद्रोह
D. (d) संथाल विद्रोह
Explanation भील विद्रोह भीलों की आदिम जाति पश्चिमी तट के खानदेश में रहती थी। 1818-31 ई. तक इन लोगों ने अपने नए स्वामी अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। कंपनी के अधिकारियों का कथन था कि इस विद्रोह को पेशवा बाजीराव द्वितीय तथा उसके प्रतिनिधि त्रयम्बकजी दांगलिया ने प्रोत्साहित किया था। वास्तव में कृषि संबंधी कष्ट तथा नई सरकार का भय ही इस विद्रोह का कारण था। 1825 ई. में सेवरम के नेतृत्व में इन लोगों ने विद्रोह किया। ब्रिटिश सेना काफी प्रयास के बाद इस विद्रोह को कुचल सकी। कोल विद्रोह - रांची, सिंहभूम, हजारीबाग, पालामऊ और मानभूम के पश्चिमी क्षेत्रों में फैला। रम्पा विद्रोह - आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के उत्तर में स्थित 'रम्पा' पहाड़ी क्षेत्र में हुआ। आदिवासियों का यह विद्रोह साहूकारों के शोषण और वन कानूनों के विरुद्ध हुआ। संथाल विद्रोह - 1855-56 ई. में हुआ, यह विद्रोह मुख्यतः भागलपुर से राजमहल के बीच के क्षेत्र में केंद्रित था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)