Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
बौद्ध धर्म
Buddhism
Question 106 of 124
Language:
Question 106
वल्लभी विश्वविद्यालय स्थित था- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]
A. (a) बिहार में
B. (b) उत्तर प्रदेश में
C. (c) बंगाल में
D. (d) गुजरात में
Explanation प्राचीन काल में बौद्ध शिक्षा के तीन प्रमुख केंद्र थे - (1) नालंदा (2) वल्लभी और (3) विक्रमशिला। नालंदा बिहार आधुनिक पटना के दक्षिण में लगभग 40 मील की दूरी पर आधुनिक बडगांव नामक ग्राम के समीप स्थित था। यह महायान बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। वल्लभी गुजरात के कठियावाड़ क्षेत्र में आधुनिक 'वल' नामक स्थान पर स्थित पश्चिम भारत में शिक्षा एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र था। यह हीनयान बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। विक्रमशिला बिहार के आधुनिक भागलपुर से 24 मील पूर्व की ओर पथरघाट नामक पहाड़ी पर स्थित था। विक्रमशिला के महाविहार की स्थापना पाल नरेश धर्मपाल (770-810 ई.) ने की थी। उसने यहां मंदिर तथा मठ भी बनवाए थे। वाराणसी हिंदू संस्कृति एवं धार्मिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। गिरिनार गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है। बुद्ध के समय में उज्जैन अवंति राज्य की राजधानी थी।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)