Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
बौद्ध धर्म
Buddhism
Question 40 of 124
Language:
Question 40
द्वितीय बौद्ध समिति का आयोजन कहां हुआ था ? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]
A. (a) राजगृह में
B. (b) वैशाली में
C. (c) पाटलिपुत्र में
D. (d) काशी (वाराणसी) में
Explanation प्रथम बौद्ध संगीति बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद मगध नरेश अजातशत्रु के कार्यकाल में राजगृह अथवा राजगीर स्थित सप्तपर्ण गुफा में संपन्न हुई थी। द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कालाशोक के शासनकाल में बुद्ध की मृत्यु के 100 वर्ष बाद वैशाली में किया गया। तृतीय बौद्ध संगीति मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में हुई थी। मोग्गलिपुत्त तिस्स इसके अध्यक्ष थे। चतुर्थ बौद्ध संगीति कनिष्क के शासनकाल में कुंडलवन (कश्मीर) में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता वसुमित्र एवं उपाध्यक्षता अश्वघोष ने की।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)