Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब
East India Company and the Nawab of Bengal
Question 19 of 28
Language:
Question 19
सम्राट शाहआलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी प्रदान की- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]
A. (a) 12 अगस्त, 1765
B. (b) 18 अगस्त, 1765
C. (c) 29 अगस्त, 1765
D. (d) 21 अगस्त, 1765
Explanation इलाहाबाद की दूसरी संधि (अगस्त, 1765) के अनुसार, शाहआलम को अंग्रेजी संरक्षण में ले लिया गया तथा उसे इलाहाबाद में रखा गया। इलाहाबाद तथा कड़ा के जो क्षेत्र नवाब ने छोड़ दिए थे, शाहआलम को मिले। 12 अगस्त, 1765 के अपने फरमान द्वारा मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय ने कंपनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी स्थायी रूप से दे दी, जिसके बदले कंपनी द्वारा सम्राट को 26 लाख रुपये दिया जाना था तथा निजामत व्यय के लिए कंपनी को 53 लाख रुपये देना था। इस समय रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी का बंगाल का गवर्नर था। शाहआलम द्वितीय का संपूर्ण जीवन आपदाओं से ग्रस्त रहा। उसे 1788 ई. में अंधा कर दिया गया। शाहआलम द्वितीय के समय में 1803 ई. में दिल्ली पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। शाहआलम द्वितीय तथा उसके दो उत्तराधिकारी अकबर द्वितीय (1806-37) और बहादुरशाह द्वितीय (1837-57) ईस्ट इंडिया कंपनी के पेंशनभोगी मात्र बनकर रहे।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
Progress
19 / 28 completed...
0
Correct
0
Wrong
28
Total
9
Left
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
160x600   Google AdSense Skyscraper Ads