ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब
East India Company and the Nawab of Bengal
Question 20 of 28
Language:
Question 20
इलाहाबाद की संधि के बाद रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद का उप-दीवान किसे बनाया था ? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]
A. (a) मुहम्मद रजा खान
B. (b) शिताब राय
C. (c) राय दुर्लभ
D. (d) सैयद गुलाम हुसैन
Explanation इलाहाबाद की दूसरी संधि (अगस्त, 1765) के अनुसार, भगोड़े सम्राट शाहआलम को अंग्रेजी संरक्षण में ले लिया गया तथा उसे इलाहाबाद में रखा गया। शाहआलम ने अपने 12 अगस्त के फरमान द्वारा कंपनी को बंगाल, बिहार, उड़ीसा की दीवानी स्थायी रूप से दे दी, जिसके बदले कंपनी को सम्राट को 26 लाख रुपये तथा निजामत के व्यय के लिए 53 लाख रुपये देना था। इस समय कंपनी सीधे कर संग्रह करने का भार न तो लेना चाहती थी और न ही उसके पास ऐसी क्षमता थी। कंपनी ने दीवानी कार्य के लिए दो उप-दीवान, बंगाल के मुहम्मद रजा खान तथा बिहार के लिए राजा शिताब राय की नियुक्ति की। मुहम्मद रजा खान, उप-नाजिम के रूप में भी कार्य करते थे। इस प्रकार समस्त दीवानी तथा निजामत का कार्य भारतीयों द्वारा ही चलता था यद्यपि अधिकार कंपनी के हाथ में था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
Progress
20 / 28 completed
0
Correct
0
Wrong
28
Total
8
Left
160x600   Google AdSense Skyscraper Ads