क्षेत्रीय राज्यः पंजाब एवं मैसूर
Regional States: Punjab and Mysore
Question 12 of 24
Language:
Question 12
प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1766-69 ई.) में कौन विजयी हुआ ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
A. (a) अंग्रेज
B. (b) हैदर अली
C. (c) मराठा
D. (d) हैदाराबाद का निजाम
Explanation प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767-69 ई.) अंग्रेजों और हैदर अली के मध्य हुआ था। निजाम, मराठे एवं अंग्रेज हैदर के विरुद्ध एक त्रिगुट संधि में सम्मिलित हुए। हैदर ने अपनी कूटनीतिक सूझ-बूझ से इस त्रिगुट को भंग करने का प्रयास किया। उसने मराठों को धन देकर और निजाम को प्रदेश का प्रलोभन देकर अपनी ओर मिला लिया और फिर कर्नाटक पर आक्रमण किया। अंग्रेजों की प्रारंभिक सफलता के कारण निजाम पुनः अंग्रेजों की ओर चला गया। हैदर अली ने उत्साहपूर्वक लड़ते हुए 1768 ई. में मंगलौर पर अधिकार कर लिया। मार्च, 1769 ई. में उसकी सेनाएं मद्रास तक जा पहुंची। अंग्रेजों ने विवशता में हैदर अली की शर्तों पर 4 अप्रैल, 1769 को 'मद्रास की संधि' की।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
Progress
12 / 24 completed
0
Correct
0
Wrong
24
Total
12
Left
160x600   Google AdSense Skyscraper Ads