क्षेत्रीय राज्यः पंजाब एवं मैसूर
Regional States: Punjab and Mysore
Regional States: Punjab and Mysore
Question 21 of 24
Language:
Question 21
निम्न युग्मों को सुमेलित कीजिए और सही उत्तर चुनिए -
A. इलाहाबाद की संधि 1. 1782 ई.
B. मंगलौर की संधि 2. 1784 ई.
C. सालबाई की संधि 3. 1769 ई.
D. मद्रास की संधि 4. 1765 ई.
[ U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
Explanation
इलाहाबाद की प्रथम संधि अंग्रेजों और मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय के मध्य 12 अगस्त, 1765 ई. को हुई थी, जबकि इलाहाबाद की द्वितीय संधि अंग्रेजों और अवध के नवाब शुजाउद्दौला के बीच 16 अगस्त, 1765 ई. को हुई। मंगलौर की संधि द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1780 - 84 ई.) के बाद अंग्रेजों और टीपू सुल्तान के मध्य 1784 ई. में हुई थी। सालबाई की संधि प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध (1775 - 82 ई.) के बाद महादजी सिंधिया की मध्यस्थता में अंग्रेजों और मराठों के मध्य 1782 ई. में हुई थी। मद्रास की संधि प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767- 69 ई.) के बाद 1769 ई. में हैदर अली और अंग्रेजों के बीच हुई थी।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)