क्षेत्रीय राज्यः पंजाब एवं मैसूर
Regional States: Punjab and Mysore
Question 5 of 24
Language:
Question 5
रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था- [41 B.P.S.C.(Pre) 1996]
A. (a) शाहशुजा से
B. (b) जमानशाह से
C. (c) दोस्त मोहम्मद से
D. (d) शेरअली से
Explanation पंजाब अहमदशाह अब्दाली के साम्राज्य का भाग था, परंतु 1773 ई. में उसकी मृत्यु के पश्चात मुल्तान, कश्मीर इत्यादि कुछ छोटे-छोटे भागों को छोड़कर शेष पर सिख मिसलों का अधिकार हो गया। उधर अफगानों के आंतरिक झगड़ों के कारण रणजीत सिंह को अपनी स्थिति दृढ़ करने का अवसर मिल गया। 1800 ई. में अहमदशाह अब्दाली का पौत्र शाहशुजा काबुल की गद्दी पर बैठा, परंतु उसके भाई शाह महमूद ने शक्तिशाली बरकजई सरदारों-फतह खां और दोस्त मुहम्मद की सहायता से उसे 1809 ई. में विस्थापित कर दिया तथा स्वयं कश्मीर और पेशावर पर अधिकार कर लिया। इसी अवसर पर शाहशुजा ने काबुल का राज्य प्राप्त करने के लिए रणजीत सिंह से सहायता मांगी और उन्हें कोहिनूर (कोह-ए-नूर) हीरा भेंट किया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)
Progress
5 / 24 completed
0
Correct
0
Wrong
24
Total
19
Left
160x600   Google AdSense Skyscraper Ads