क्षेत्रीय राज्यः पंजाब एवं मैसूर
Regional States: Punjab and Mysore
Regional States: Punjab and Mysore
Question 24 of 24
Language:
Question 24
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) पानीपत के तृतीय युद्ध में अहमदशाह अब्दाली ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।
(2) तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान की मृत्यु हुई।
(3) प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की पराजय के लिए मीर जाफर ने अंग्रेजों से मिलकर षड्यंत्र रचा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
[I.A.S. (Pre) 2004]
Explanation
14 जनवरी, 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई में अहमदशाह अब्दाली ने सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाली मराठा सेना को बुरी तरह परास्त किया। जे. एन. सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र में संभवतः ही कोई परिवार ऐसा नहीं होगा, जिसने कोई न कोई संबंधी न खोया हो तथा कुछ परिवारों का तो सर्वनाश ही हो गया। 1790 - 92 ई. में हुए तीसरे आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान केवल पराजित हुआ था, उसकी मृत्यु नहीं हुई थी। श्रीरंगपट्टनम की संधि से युद्ध-विराम संपन्न हुआ। टीपू की मृत्यु 1799 ई. में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में हुई थी। प्लासी युद्ध (1757 ई.) में मीर जाफर ने अंग्रेजों से मिलकर सिराजुद्दौला के विरुद्ध षड्यंत्र रचा था। अन्य षड्यंत्रकारियों में साहूकार जगत
सेठ, राय दुर्लभ तथा अमीन चंद्र प्रमुख थे। अतः केवल तीसरा कथन ही सत्य है
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)