Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
Social and Religious Reform Movements
Question 20 of 133
Language:
Question 20
निम्नलिखित पर विचार कीजिए- 1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमेटी 2. टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन 3. इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन केशवचंद्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है ? [I.A.S. (Pre) 2016]
A. (a) केवल 1 और 3
B. (b) केवल 2 और 3
C. (c) केवल 3
D. (d) 1, 2 और 3
Explanation केशवचंद्र सेन महान समाज सुधारक तथा राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। केशवचंद्र का जन्म 19 नवंबर, 1838 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। वे 1857 ई. में ब्रह्म समाज में सम्मिलित हुए। 24 जनवरी, 1868 को केशवचंद्र सेन ने 'टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन' नामक संघ की स्थापना की। 1870 ई. में केशवचंद्र सेन ने हिंदू पुनर्रचना के प्रवक्ता के रूप में इंग्लैंड की यात्रा की। 1870 ई. में इंग्लैंड से वापस लौटने पर केशवचंद्र सेन ने 29 अक्टूबर, 1870 को 'इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन नामक संस्था का गठन किया। इसकी सदस्यता सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए खुली थी। संस्था की ओर से 'सुलभ समाचार' नामक पत्र भी निकाला गया। जबकि 'कलकता यूनिटेरियन कमेटी' का गठन 1823 ई. में राजा राममोहन राय, द्वारकानाथ टैगोर एवं विलियम एडम द्वारा किया गया था।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)