Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
Social and Religious Reform Movements
Question 55 of 133
Language:
Question 55
नीचे दो कथन दिए गए है, एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में दिया गया है। कथन (A): आर्य समाज आंदोलन ने हिंदुओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान किया। कारण (R) : आर्य समाज आंदोलन ने श्वेत जाति की श्रेष्ठता में विश्वास की जड़ों को कमजोर किया। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]
A. (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
D. (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Explanation आर्य समाज की स्थापना दयानंद सरस्वती (मूलशंकर) के द्वारा अप्रैल, 1875 में बंबई में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन वैदिक धर्म की शुद्ध रूप से पुनः स्थापना करना था तथा भारत को धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से एक सूत्र में बांधने का प्रयत्न करना था। इसके साथ-साथ हिंदुओं में आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करना था। आर्य समाज ने हिंदू श्रेष्ठता के सिद्धांत को स्वीकार किया एवं श्वेत जातीय श्रेष्ठता के सिद्धांत को नकारा। इस प्रकार कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)