Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
Social and Religious Reform Movements
Question 49 of 133
Language:
Question 49
सत्यार्थ प्रकाश' की रचना की गई थी- [47th B.P.S.C. (Pre) 2005], [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013], [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]
A. (a) राजा राममोहन राय द्वारा
B. (b) महात्मा गांधी द्वारा
C. (c) स्वामी विवेकानंद द्वारा
D. (d) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
Explanation मूलशंकर (स्वामी दयानंद) का जन्म 1824 ई. में गुजरात की मोरबी रियासत (कठियावाड़ क्षेत्र) के एक ब्राह्मण कुल में हुआ था। उन्होंने 1860 ई. में मथुरा में स्वामी विरजानंद जी से वेदों के शुद्ध अर्थ तथा वैदिक धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा प्राप्त की। 1867 ई. में उन्होंने 'पाखंड खंडिनी पताका' लहराई। 1875 ई. में उन्होंने बंबई में आर्य समाज की स्थापना की। उनके विचार उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश' में वर्णित हैं। उनकी अन्य रचनाओं में पाखंड खंडन, वेदभाष्य भूमिका, ऋग्वेद भाष्य, अद्वैत मत खंडन, पंच महायज्ञ विधि तथा वल्लभाचार्य मत खंडन प्रमुख हैं।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)