Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
Social and Religious Reform Movements
Question 76 of 133
Language:
Question 76
लोकहितवादी' उपनाम से किसे जाना जाता था ? [U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]
A. (a) गोपाल हरि देशमुख को
B. (b) महादेव गोविंद रानाडे को
C. (c) ज्योतिबा फुले को
D. (d) बाल गंगाधर तिलक को
Explanation महाराष्ट्र के समाज सुधारक गोपाल हरि देशमुख (1823-92 ई.) 'लोकहितवादी' के रूप में प्रख्यात थे। पेशे की दृष्टि से न्यायाधीश गोपाल हरि 1880 ई. में गवर्नर जनरल की काउंसिल के सदस्य भी रहे। ये महान समाज सुधारक तथा बौद्धिक चिंतक थे। इन्होंने बौद्धिक दृष्टिकोण का परिष्कार करने तथा देश की समस्याओं का समाधान करने के लिए लोगों के सम्मुख आत्मनिर्भर बनने तथा पश्चिमी शिक्षा की आवश्यकता का पक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने स्त्री आंदोलन का समर्थन करते हुए स्त्री शिक्षा के प्रसार का पक्ष लिया। ये राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता के समर्थक के रूप में हाथ से बुने हुए खादी के वस्त्र पहनकर 1876 ई. में दिल्ली दरबार में भी उपस्थित हुए थे।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)