Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
1857 की क्रांति
The Revolution of 1857
Question 2 of 82
Language:
Question 2
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]
A. (a) लॉर्ड डलहौजी की हड़प नीति
B. (b) अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह
C. (c) सैनिक असंतोष
D. (d) भारत का आर्थिक शोषण
Explanation दिसंबर, 1856 में सरकार ने पुराने लोहे वाली बंदूक ब्राउन बेस (Brown Bess) के स्थान पर नवीन एनफील्ड राइफल (New Enfield Rifle) के प्रयोग का निर्णय लिया। इसका प्रशिक्षण डम-डम, अम्बाला और स्यालकोट में दिया जाना था। इस नई राइफल में कारतूस के ऊपरी भाग को मुंह से काटना पड़ता था। जनवरी, 1857 में बंगाल सेना में यह अफवाह फैल गई कि चर्बी वाले कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी है। सैनिक अधिकारियों ने इस अफवाह की जांच किए बिना तुरंत इसका खंडन कर दिया। किंतु सैनिकों को विश्वास हो गया कि चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग उनके धर्म को भ्रष्ट करने का एक निश्चित प्रयत्न है। यही भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण बना।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)