Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
1857 की क्रांति
The Revolution of 1857
Question 48 of 82
Language:
Question 48
भारत में शिक्षित मध्य वर्ग ने- [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]
A. (a) 1857 के विद्रोह का विरोध किया था।
B. (b) 1857 के विद्रोह का समर्थन किया था।
C. (c) 1857 के विद्रोह से तटस्थता बनाए रखी थी।
D. (d) देशी शासकों के विरुद्ध युद्ध किया था।
Explanation 1857 के विद्रोह में शिक्षित वर्ग ने कोई रुचि नहीं ली, जो इस महासमर की असफलता के प्रमुख कारणों में से एक है। विद्रोही जिस प्रकार अंधविश्वासों का उपयोग करते या प्रगतिशील सामाजिक उपायों का विरोध करते थे, उससे शिक्षित भारतीय उनसे बिदक कर दूर हो गए। शिक्षित भारतीय देश का पिछड़ापन दूर करना चाहते थे। उनके मन में यह गलत विश्वास भरा था कि अंग्रेज आधुनिकीकरण का यह काम पूरा करने में उनकी सहायता करेंगे, जबकि जमींदारों, पुराने शासको और सरदारों तथा दूसरे सामंती तत्वों के नेतृत्व में लड़ने वाले विद्रोही देश को पीछे ले जाएंगे। कुछ समय बाद ही शिक्षित भारतीयों ने अपने अनुभवों से जाना कि विदेशी शासन देश का आधुनिकीकरण करने में न सिर्फ असमर्थ साबित हुआ, बल्कि उसने उसे गरीब और पिछड़ा बनाए रखा। इस मामले में 1857 के क्रांतिकारी अधिक दूरदर्शी सिद्ध हुए।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)