Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
1857 की क्रांति
The Revolution of 1857
Question 15 of 82
Language:
Question 15
1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]
A. (a) खान बहादुर
B. (b) कुंवर सिंह
C. (c) मौलवी अहमदशाह
D. (d) विरजिस कादिर
Explanation बरेली में रुहेलखंड के भूतपूर्व शासक के उत्तराधिकारी खान बहादुर ने 1857 के विद्रोह की रहनुमाई की। यद्यपि ब्रिटिश पेंशन पर गुजर-बसर कर रहे खान बहादुर ने शुरू में इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली थी, किंतु विद्रोह की लहर फैलते ही उन्होंने खुद प्रशासन संभाल लिया और करीब 40 हजार सैनिकों को संगठित कर अपनी मजबूत सेना बनाई और अंग्रेजों का कड़ा मुकाबला किया। मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय ने उन्हें वायसराय के पद पर नियुक्त किया था। इस पद पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के साथ समानता का व्यवहार किया और एक सुयोग्य राजनीतिज्ञ के गुणों का प्रदर्शन किया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)