ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
Impact of British rule on the Indian economy
Question 24 of 45
Language:
Question 24
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है - कथन (A) : ब्रिटिश सरकार ने भारत के अलग-अलग भागों में भू-राजस्व की अलग-अलग व्यवस्था लागू की थी। कारण (R) : इससे भारतीय किसानों में अलग-अलग वर्ग बन गए। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए। [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]
A. (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (b) (A) और (R) दोनों सही है, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
D. (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Explanation ब्रिटिश सरकार ने भारत के अलग-अलग भागों में भू-राजस्व की अलग-अलग व्यवस्था लागू की थी। ये व्यवस्थाएं थीं - स्थायी बंदोबस्त प्रणाली, रैयतवाड़ी व्यवस्था तथा महालवाड़ी पद्धति। स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था बंगाल, बिहार, उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के क्षेत्र में लागू थी। इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्र का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। रैयतवाड़ी व्यवस्था (लगभग 51 प्रतिशत हिस्सा) मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू थी। महालवाड़ी पद्धति (लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा) संयुक्त प्रांत, मध्य प्रांत तथा पंजाब (कुछ परिवर्तनों के साथ) में लागू की गई थी। अतः स्पष्ट है कि इससे भारतीय किसानों में अलग-अलग वर्ग बन गए थे।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)