ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
Impact of British rule on the Indian economy
Impact of British rule on the Indian economy
Question 31 of 45
Language:
Question 31
अंग्रेजों के शासनकाल में भारत के 'आर्थिक दोहन' के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया ?
[U.P. P.C.S. (Pre) 1995],
[U.P. P.C.S. (Main) 2004]
Explanation
धन के बहिर्गमन या अपवाह (Drain) की राष्ट्रवादी परिभाषा का तात्पर्य भारत से धन-संपत्ति एवं माल का इंग्लैंड में हस्तांतरण था, जिसके बदले में भारत को इसके समतुल्य कोई भी आर्थिक, वाणिज्यिक या भौतिक प्रतिलाभ नहीं होता था। 'अपवाह सिद्धांत' के तहत इसी अप्रतिफलित निर्यात पर बल दिया गया। दादाभाई नौरोजी धन के बहिर्गमन के सिद्धांत के सबसे पहले और सर्वाधिक प्रखर प्रतिपादक थे। उन्होंने अपने लेखों एवं पुस्तकों- 'इंग्लैंड डेब्ट टू इंडिया', 'पावर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया', 'द वॉन्ट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया' तथा 'ऑन द कॉमर्स ऑफ इंडिया' के माध्यम से अपने अपवाह सिद्धांत
का प्रतिपादन किया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)