Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 112 of 118
Language:
Question 112
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]
A. (a) ठगी का दमन - विलियम बेंटिक
B. (b) इल्बर्ट बिल - रिपन
C. (c) रिंग फेंस की नीति - वॉरेन रेस्टिंग्स
D. (d) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट - कर्जन
Explanation वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट या भारतीय भाषा समाचार-पत्र अधिनियम, 1878 में लॉर्ड लिटन के काल में पारित किया गया। इस अधिनियम को 'मुंह बंद करने वाला अधिनियम' भी कहा गया। सरकार अवांछनीय विषयों को प्रकाशित करने के अपराध में संबद्ध पत्र को चेतावनी दे सकती थी अथवा उससे जमानत ले सकती थी, जमानत को जब्त कर सकती थी और यदि यह अपराध पुनः किया जाता था, तो सरकार छापाखाने को भी जब्त कर सकती थी। अर्सकिन पेरी ने इस अधिनियम को 'विपरीतगामी और असंगत' तथा भारत की भावी प्रगति के लिए 'घातक पग' बताया। एस. एन. बनर्जी ने इसे 'आकाश से वज्रपात' कहा है। इस अधिनियम के अधीन-सोम प्रकाश, भारत मिहिर, ढाका प्रकाश सहचर तथा अन्य अनेक समाचार-पत्रों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)