गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 9 of 118
Language:
Question 9
सुरक्षा प्रकोष्ठ' या 'रिंग फेंस' की नीति संबंधित है - [U.P. P.C.S. (Pre) 2006]
A. (a) वॉरेन हेस्टिंग्स से
B. (b) लॉर्ड डलहौजी से
C. (c) हेनरी लॉरेंस से
D. (d) लॉर्ड हेस्टिंग्स से
Explanation सुरक्षा प्रकोष्ठ' या धेरे की नीति से वॉरेन हेस्टिंग्स तथा वेलेजली संबंधित तै। वॉरेन हेस्टिंग्स ने मैसूर और मराठों के साथ युद्ध, अन्यभारतीय रियासतों के साथ बराबरी की पदवी प्राप्त करने की भावना से किया। इस समय कंपनी ने अपने राज्य के चोरों ओर मध्य राज्य बनाने का प्रयत्न किया। उद्देश्य केवल अपने राज्य की रक्षा करना था अथवा हम यह भी कह सकते हैं कि अपने पड़ोसी राज्यों की सीमाओं की रक्षा करो ताकि अपनी सीमाएं सुरक्षित रहें। उस समय भय मुख्यतः अफगानों और मराठों से था। इसलिए कंपनी ने अवध की रक्षा व्यवस्था के कार्य को इस शर्त पर संभाला कि अवध का नवाब उस व्यय का बोझ उठाए और इस प्रकार अवध की रक्षा ही बंगाल की रक्षा थी। वेलेजली के आने से संपनी के भारतीय रियासतों के साथ संबंधों में परिवर्तन आया। वेलेजली का उद्देश्य भारतीय रियासतों को अपनी रक्षार्थ कंपनी पर निर्भर करने पर बाध्य करना था। उसने भारतीय रियासतों को अंग्रेजी राजनीतिक शक्ति के और सैनिक रक्षा के घेरे में लाने का प्रयत्न किया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)