Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 20 of 118
Language:
Question 20
लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता ? [I.A.S. (Pre) 2018]
A. (a) दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
B. (b) भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना
C. (c) कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबंध करना
D. (d) भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
Explanation लॉर्ड वेलेजली ने भारतीयराज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। उस समय फ्रांस के विरुद्ध यूरोपीय शक्तियों का बना हुआ मोर्चा छिन्न-भिन्न हो चुका था। नेपोलियन मिस्र तथा सीरिया को विजित कर चुका था और गंभीरतापूर्वक भारत पर आक्रमण करने की सोच रहा था। ऐसी परिस्थिति में वेलेजली ने भारत में सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया, जिससे अंग्रेजी सत्ता की श्रेष्ठता स्थापित हो गई और नेपोलियन का भय भी टल गया। सहायक संधि की शर्तों में से एक शर्त यह भी थी कि संधि को स्वीकार करने वाली रियासत कंपनी की एक सेना को रखेगी, जिसका सारा खर्च राज्य को देना होगा। सहायक संधि को स्वीकार करने वाला राज्य किसी भी यूरोपीय या अंग्रेजों के दुश्मनों की सहायता नहीं करेगा और उनके किसी भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देगा।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)