गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 90 of 118
Language:
Question 90
भारत में स्थानीय स्वयत्त शासन को किसने प्रोत्साहित किया था ? [U.P. P.C.S. (Pre) 2010], [U.P. P.C.S. (Pre) 1996], [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]
A. (a) लॉर्ड मेयो
B. (b) लॉर्ड लिटन
C. (c) लॉर्ड कैनिंग
D. (d) लॉर्ड रिपन
Explanation 1880 ई. में इंग्लैंड में ग्लैडस्टन के नेतृत्व में उदारवादी दल सत्ता में आया। ग्लैडस्टन यूरोप में स्वतंत्रता का समर्थक था। उसने अपनी भारत के प्रति नीति का इन शब्दों में वर्णन किया, "हमारा भारत में रहने का अधिकार इस तर्क पर है कि हमारा वहां रहना भारतीयों के लिए हितकर है और साथ ही यह कि भारतीय यह अनुभव करें कि यह हितकर हैं।" इस दौरान रिपन को वायसराय प द के लिए चुना गया। संभवतः रिपन के कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्थानीय स्वशासन पर सरकारी प्रस्ताव (1882 ई.) था। रिपन देश की नगरपालिकाओं को विकसित करना चाहता था। उसके अनुसार, इन्हीं से देश की राजनैतिक शिक्षा आरंभ होती है। इस प्रस्ताव के तहत ग्रामीण प्रदेशों में स्थानीय बोर्डों की स्थापना की गई। प्रत्येक जिले में जिला उपविभाग, तालुका अथवा तहसील बोर्ड बनाने की आज्ञा हुई। नगरों में नगरपालिकाएं स्थापित की गई। इन स्थानीय संस्थाओं को निश्चित कार्य तथा आय के साधन दिए गए।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)