Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 39 of 118
Language:
Question 39
ठगों के दमन में निम्नलिखित में से कौन संबद्ध था ? [I.A.S. (Pre) 1997]
A. (a) जनरल हेनरी प्रेंडरगास्ट
B. (b) कैप्टन स्लीमैन
C. (c) एलेक्जेंडर बर्न्स
D. (d) कैप्टन राबर्ट पेम्बरटन
Explanation ठगों में हिंदू और मुसलमान दनों धर्मों के अनुयायी सम्मिलित थे। परंतु वास्त में ये लोग काली, दुर्गा अथवा भवानी की पूचा करते थे तथा प्रायः अपने शिकार का सिर काट कर देवी के चरणों में बलि के रुप में चढ़ाते थे। उन्हें विश्वास था कि उनका यह धंधा विधि का विधान है तथा उनके शरीर की मृत्यु उनके भाग्य में उसी प्रकार लिखी होती थी। सती प्रथा के प्रश्न पर तो कुछ मतभेद था, किंतु ठगी के विष्य में समस्त जनता ने सरकार का समर्थन किया। लॉर्ड विलियम बेंटिक ने कैप्टन स्लीमैन को ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए नियुक्त किया। उसने लगभग 1500 ठगों को बंदी बना लिया। अनेक ठगों को फांसी दी गई। शेष को आजीवन निर्वासित कर दिया गया। 1837 ई. के पश्चात संगठित रुप से ठगों का अंत हो गया।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)