Home Study Articles Videos Typing Practice Tools Quiz Chakra
गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 22 of 118
Language:
Question 22
1802 की 'बसीन की संधि' पर हस्ताक्षर किसके मध्य हुए थे ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2011]
A. (a) अंग्रेज तथा बाजीराव I
B. (b) अंग्रेज तथा बाजीराव II
C. (c) फ्रांसीसी तथा बाजीराव I
D. (d) डच तथा बाजीराव II
Explanation दौलतराव सिंधिया और जसवंत होल्कर दोनों पूना में अपने को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करना चाहते थे। बाजीराव द्वितीय सिंधिया का साथ दे रहा था। उसने 1801 ई. में जसवंत के भाई की हत्या कर दी, परिणामस्वरुप जसवंत होल्कर की सेना ने पूना पर आक्रमण कर पेशवा और सिंधिया की संयुक्त सेना को परास्त कर दिया। बाजीराव द्वितीय ने भाग कर बसीन में शरण ली तथा 31 दिसंबर, 1802 को अंग्रेजों से 'बसीन की संधि' की। संधि के अनुसार, पेशवा बाजीराव द्वितीय ने अंग्रेजों की संरक्षकता स्वीकार कर ली। यह संधि मराठों द्वारा अंग्रेजों के साथ की गई प्रथम सहायक संधि थी।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)