Home Study Articles Videos Typing Test Kurtidev/Mangal PDF Tools
गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय
Governor/Governor General/Viceroy
Question 75 of 118
Language:
Question 75
निम्नांकित में से सही सुमेलित नहीं है ? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]
A. (a) लॉर्ड कार्नवालिस - स्थायी बंदोबस्त
B. (b) लॉर्ड वेलेजली - सहायक संधि
C. (c) लॉर्ड हेस्टिंग्स - द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
D. (d) लॉर्ड विलियम बेंटिक - 1829 का सत्रहवां रेगुलेशन
Explanation द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध 1803 से 1805 ई. के बीच लॉर्ड वेलेजली के काल में हुआ था। लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में तृतीय तथा अंतिम आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-1818 ई.) हुआ था। तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध में मराठों के पराजय के पश्चात लॉर्ड हेस्टिंग्स ने पेशवा की गद्दी 1818 ई. में समाप्त कर दी तथा पश्चिमी भारत में स्थित पेशवा का समस्त प्रदेश बंबई प्रेसीडेंसी में सम्मिलित कर लिया गया। इसके अतिरिक्त कंपनी ने बुंदेलखंड, मालवा तथा शेष भारत (जिस पर पेशवाओं का प्रभुत्व था) पर राजनैतिक अधिकार कर लिया। अन्य तीनों युग्म सुमेलित है।
Google AdSense Rectangle Ads (336×280)